Citroen C5 aircross car specification in hindi |Citroen C5 aircross price in India
भारतीय बाजार में फ्रांस की जानिमानी ऑटोमेकर कंपनी Citroen कार का आगाज हूआ है।जो अपने लूक और परफार्मेंस के लिए जानी जाती है। आ है।जो अपने लूक और परफार्मेंस के लिए जानी जाती है। इस कंपनी ने अपनी SUV कार C5 aircross मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।और आगे आने वाले दिनों में और भी मॉडल पेश करेगी।
C5 के बारे में बात करें तो बाकी SUV से दिखने में बहुत अलग और फ्रेश दिखाई देती है। उसका डिजाइन,ग्लास,फ्रंट लूक,ग्लास मार्केट के काफी अलग है जो ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।आज हम यहां पर इसके ओव्हर ऑल फिचर्स के बारे में जानकारी लेते है।इस कार का मुकाबला टाटा सफारी ,जिप कंपस, जैसी कारों के साथ हो सकता है।
C5 aircross का specification :
फ्रंट प्रोफाइल से बात करें तो इसका लुक काफी अलग और फ्रेश दिखाई देता है। फ्रंट पोर्शन में क्रोम प्लेटेड लाइनिंग दी गई है जो कि कंपनी का ट्रेडमार्क डिजाइन है यह काफी अट्रैक्टिव लगता है। इस कार में हैलोजन हेड लॅम्प दिए गए हैं। इसी के साथ DRLS गाड़ी के ऊपरी भाग में तो फोग लैंप निचले हिस्से में दिखाई देते हैं इस कार का ग्रिल काफी यूनिक डिजाइन में है।
साइड प्रोफाइल से बात करें तो 18"के alloy wheel दिए गए जो कि काफी बेहतरीन लगते हैं। व्हिल आर्च काफी बड़ा और प्लॉडिंग के साथ मिलता है। ऑफ रोडिंग के हिसाब से इस एसयूवी में व्हीलबेस काफी बढ़ा दिया है। आउटसाइड रियर व्यू मिरर में एलईडी इंडिकेटर और सेंसर भी मिलते हैं। यह कार dual tone बॉडी कलर में आती है। टॉप पर एक्टिव रूफ रेल भी मिलती है कार का ग्लास एरिया काफी बड़ा है।
Back side प्रोफाइल की बात करें तो tail light काफी यूनिक है। बैक साइड में हाई माउंट स्टॉप लैंप के साथ वाइपर कंपनी की बेजिंग और लोगो रिवर्स पार्किंग सेंसर आदि दिए गए हैं।
बूट स्पेस की बात करें तो इसमें 580 लीटर का काफी बड़ा बूट स्पेस मिलता है
![]() |
| Citroen C5 aircross |
इंजन और परफॉर्मेंस:
इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन है जो कि 177 पीएस की पावर 400 न्यूटन मीटर के साथ देता है। यह पावरफुल इंजन कार को काफी दमदार बनाता है इस पावरफुल इंजन को सपोर्ट करने के लिए 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया है जोकि परफॉर्मेंस वाइज काफी बढ़िया है, जो कि पिक अप अच्छा प्रोवाइड करता है।
इंटीरियर:
गाड़ी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें लेदर सीट है जोकि काफी अच्छा कंफर्ट प्रोवाइड कराती है, और इसी के साथ सिटिंग पोस्चर भी अच्छे मिलता है। यह एसयूवी 5 सीटर कैपेसिटी के साथ आते हैं।
लेदर रॅप स्टेरिंग व्हिल दिया है जोकि हैंडलिंग के हिसाब से एडजेस्टेबल है। स्टीयरिंग व्हील पर ही काफी सारे कंट्रोल मौजूद है। इन्फोटेनमेंट के लिए 8 इंच की टच स्क्रीन दी गई है जिसमें सभी फंक्शंस मौजूद है जैसे कि म्यूजिक सिस्टम नेविगेशन ऐसी कंट्रोल जैसे फीचर्स आप एक्सेस कर सकते हैं।
सेंट्रल कंसोल में इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, इकनोमि स्पोर्ट्स मोड्स जैसे बटन मौजूद है गियर लीवर काफी स्टाइलिश है कप होल्डर के साथ साथ आर्म् रेस्ट के नीचे काफी बड़ा स्टोरेज एरिया दिया गया है। कार के सेकंड रो में एडजेस्टेबल 3 सीट मौजूद है यहां पर लेग स्पेस काफी बढ़िया मिलते हैं। सेपरेट ऐसी व्हेंट मिलते हैं। हेड रूम भी काफी बढ़िया है।
c5 के टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन मिलता है
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इस कार् मैं डिस्क ब्रेक के साथ ABS और EBD दिया है जो कि ब्रेकिंग पावर बढ़ाता है इसी के साथ airbags, electronic stability control, traction control जैसे active safety features गाड़ी में दिए गए है।
Fuel economy की बात करें तो कंपनी 17 से 18 kmpl का average क्लेम करती है। जोकि सिटी 12 से 13 का एवरेज दे सकती है और हाईवे पर 17 से 18 किलोमीटर तक का एवरेज दे सकती है
Citroen C5 aircross price in India:
इस कार के प्राइस के बारे में अभी तक कुछ कह नहीं सकते लेकिन 20 से 24 लाख तक की प्राइजिंग हो सकती।


टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा